फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से लटके बिजली के पोल, देवाल में सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनोली के पास बिजली लाइन के चार पोल भूस्खलन की चपेट में आने से देवाल ब्लाक में दिनभर बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

बैनोली गदेरे से हो रहे भूस्खलन से बिजली लाइन के चार पोल लटक गए हैं। सोमवार सुबह 6 बजे से देवाल ब्लाक में बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों का कारोबार भी ठप रहा। बिजली सप्लाई बंद होने से 5 मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना भी बंद है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि नए पोल की व्यवस्था कर दी गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी व चमोली हाइड्रो पावर परियोजना के कर्मी लाइन दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें