फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूधंसाव से मंदिर और शौचालय को बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में हो रहे भूधंसाव से पौराणिक शिवालय मंदिर और शौचालय को खतरा बन गया है। कमेड़ा गांव के प्रधान भागवत प्रसाद मैठाणी, शैल बसंतपुर वार्ड की सभासद बंदना राणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कंपनी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से बदरीनाथ तक सड़क सुरक्षा कार्यों का निर्माण कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी छोटे-छोटे पैच में ठेकेदारों को निर्माण कार्य देती है। आरोप लगाया कि यह ठेकेदार घटिया निर्माण कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कंपनी और ठेकेदार मुनाफा कमा रहे हैं और खामियाजा लोगों और यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उस्मान अली ने कहा कि कमेड़ा मंदिर के आसपास रास्तों और भू-धंसाव की जो भी समस्या पैदा हुई है उसका पुनर्निर्माण व रखरखाव कंपनी की ओर से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें