फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर का पद रिक्त, नहीं निकल रही खतौनी

Mon, 27 Jul 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह से भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर का पद रिक्त, खतौनी की नकल के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। तहसील ज्योतिर्मठ में भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर का पद पिछले आठ माह से रिक्त होने के कारण लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाता-खतौनी की नकल प्राप्त करने से लेकर खतौनी में नाम दर्ज कराने जैसे जरूरी कार्य प्रभावित हो गए हैं। दूर-दराज के ग्रामीण बार-बार तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कमलेश, अनिल कुमार और सुनील का कहना है कि खाता-खतौनी की नकल समय पर न मिलने से बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य राजस्व कार्यों में देरी हो रही है। वहीं, खतौनी में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया भी लंबी खिंच रही है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर की स्थायी नियुक्ति होने तक तहसील में जल्द अस्थायी कर्मचारी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें