तहसील प्रशासन ने दिहाड़ी मजदूर और अन्य छोटे दुकानदारों को राशन दिया। तहसीलदार सुदर्शन बुटोला ने कहा कि तहसील प्रशासन ने ऐसे प्रत्येक परिवार व व्यक्ति के लिए राशन किट की व्यवस्था की है जो कोरोना संक्रमण के कारण अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से तहसील थराली के लिए 960 राशन के किट भेजे गए, जिनमें से सोमवार तक 786 राशन के पैकेट जरूरतमंदों को दिए गए। वहीं एक ट्रस्ट की ओर से भी तहसील प्रशासन के लिए 300 राशन किट दिए गए, जिनको देवाल, थराली और नारायणबगड़ तहसील में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है कि कोई भूखा न रहे और सबके चूल्हे जलते रहे।