खादी ग्रामोद्योग केंद्र सिमली में श्रम विभाग ने शिविर लगाकर न्याय पंचायत सिमली के 600 पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट बांटे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोरोनाकाल में बेहतरीन पत्रकारिता करने पर सिमली के वरिष्ठ पत्रकार गोपी डिमरी को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, श्रम विभाग के अनूप बहुगुणा, विनोद उनियाल, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, राजेंद्र डिमरी, मनोज पुंडीर, राकेश नेगी और मलक नेगी मौजूद थे।