फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लैब में लटका ताला, निजी में महंगी पड़ रही खून की जांच

Wed, 08 Jan 2025 11:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में तैनात एक मात्र टेक्नीशियन की सेवानिवृति के बाद से लैब में ताला लग गया है। ऐसे में मरीजों को निजी लैब में खून की जांच करवानी पड़ रही है जिसका मरीजों को अधिक शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन




उपजिला अस्पताल में बनी लैब में प्रतिदिन 100 से अधिक खून की जांच होती थीं। मगर यहां तैनात एक मात्र टेक्नीशियन पिछले 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए जिसके बाद से लैब में ताला लग गया है। ऐसे में यहां आए मरीजों को निजी लैब में खून की जांच करानी पड़ रही है। सिमली से आए श्रवण कुमार, नंदप्रयाग के संजय कंडेरी ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से कुछ जांचें कराने को कहा गया था लेकिन लैब बंद होने पर बाहर से जांच करानी पड़ी और अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा। उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग के सीएमएस ने कहा कि अस्पताल के लिए टेक्नीशियन की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें