फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बामणी गांव में कुबेर की डोली ने भक्तों को दिए दर्शन

Wed, 12 Jun 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बामणी गांव में कुबेर भगवान ने भक्तों को दिए दर्शन, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
विज्ञापन


धूमधाम से हुई देवताओं के खजांची कुबेर जी की जेठ पुजै
हर साल अपने भक्तों से मिलने बामणी गांव पहुंचते हैं भगवान कुबेर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में देवताओं के खजांची कुबेर की जेठ पुजै (धार्मिक कार्यक्रम) धूमधाम से की गई। इस दौरान बामणी गांव से कुबेर जी को बुलाने के लिए भक्त पहुंचे तो कुबेर जी की डोली गांव पहुंची और भक्तों को दर्शन दिए। हर साल जेठ माह में कुबेर की डोली अपने भक्तों की कुशलक्षेम जानने के लिए बामणी गांव पहुंचती है।
विज्ञापन

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में कुबेर जी की प्रतिमा भी विराजमान है। मंगलवार को बामणी गांव से कुबेर की डोली को आमंत्रित करने के लिए कुबेर देवरा समिति के पदाधिकारी, महिला मंगल दल व भजन मंडलियां बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचीं। मंदिर परिसर में कुबेर जी के भजन गाए गए। बदरीनाथ मंदिर में दोपहर का भोग लगने के बाद रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने कुबेर जी को डोली में बामणी गांव के लिए विदा किया। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल व वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न की। इसके बाद कुबेर की डोली बामणी गांव पहुंची तो डोली ने मां नंदा मंदिर में भक्तों को दर्शन दिए। उसके बाद उवर्शी मंदिर में भोग लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भजन कीर्तन, चांचड़ी, चौफला लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। अपराह्न चार बजे कुबेर डोली वापस बदरीनाथ पहुंची और कुबेर की प्रतिमा को बदरीश पंचायत में स्थापित किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बालक योगेश्वर दास जी महाराज, रेड क्राॅस सोसायटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, राजेश मेहता, बलदेव मेहता, कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष अनूप भंडारी, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान बबीता पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें