फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केएसपी मारवाड़ी ने जीती पैनखंडा क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 19 Jan 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविग्राम खेल मैदान में आयोजित हुई चैंपियनशिप
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। पैनखंडा क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब केएसपी मारवाड़ी की टीम के नाम रहा। उन्होंने फाइनल में उर्गम टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ की ओर से पांचवीं पैनखंडा चैंपियंस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसंबर से शुरू किया गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला केएसपी मारवाड़ी और कल्पघाटी उर्गम की टीम के बीच हुआ। उर्गम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए। किशन सिंह पंवार ने 57 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। जवाब में केएसपी मारवाड़ी ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गयी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक अजययुमार, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुजातादास गुप्ता, प्रवेश डिमरी, महेंद्र नंबूरी, अमित सती, कमल नेगी सहित समिति के पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें