गोपेश्वर। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मार्चपास्ट के साथ शुरू हो गईं। खेल मैदान में नगर पालिका सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट और सूर्य प्रकाश पुरोहित ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुई 100 मीटर दौड़ के बालक-बालिका वर्ग में कोमल-अर्पित ने प्रथम और आईशा-सक्षम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंजना-रक्षित व ईशा-नितिन क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। रिले रेस में लक्ष्मी, मीनाक्षी, आर्यन व हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में शालिनी-रविंद्र व ऊषा-अमन, जेवलिन थ्रो में शिवानी-करन तथा करीना-आलोक, लेमन रेस में आंचल व प्रीति ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल सहित कई अन्य खेल होंगे। प्रतियोगिता सात दिनों तक चलेगी। संवाद
गोपेश्वर नर्सिंग कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता के शुरुआत में मार्चपास्ट में प्रतिभाग करतीं छात्रा