फोटो
बदरीनाथ। देश के प्रथम गांव माणा में व्यापार संघ का गठन किया गया जिसमें किशोर सिंह बड़वाल को अध्यक्ष और लक्षम बड़वाल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा को पदेन संरक्षक और नारायण सिंह व बचन सिंह बड़वाल को सलाहकार, दमयंती जितवाण व दिलवर बड़वाल को उपाध्यक्ष, जगदीश रावत को सचिव व जगत सिंह जितवाण को कोषाध्यक्ष चुना गया। रोहित परमार, प्रेम सिंह बड़वाल, गुलाब सिंह, मंगली मोल्फा, पूनम रावत, सुलोचना और प्रदीप काला को सदस्य बनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में अनावश्यक दुकानें न खोलने देने व गांव के हित पर चर्चा हुई। संवाद