फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन महिपाल की ‘फ्यूंलड़िया’ ने मचाई धूम

Sun, 17 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याली बंपाली, किंगरी का छाला घुघुली, हे रूड़ी, मिजाज्या रूड़ी, ओ भाना रंगीली भाना जैसे हिट गढ़वाली गीतों के गायक किशन महिपाल की ‘फ्यूंलड़िया’ एलबम बाजार में धूम मचा रही है।
विज्ञापन


फ्यूंलड़िया गीत को नई पीढ़ी ज्यादा पसंद कर रही है। वेकेलेशन डॉट कॉम पर इस गीत को भारत और विदेशों में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है। रविवार को गोपेश्वर पहुंचे किशन महिपाल ने बताया कि ‘फ्यूंलड़िया’ में आठ गीत हैं, जिनमें से अभी सिर्फ फ्यूंलड़िया त्वे देखिकी मन मेरू भरमेगी, तेरू मेरू साथ छेयू पेलो जनम मां.. गीत ही बाजार में आया है।

 फ्यूंलड़िया गीत में पश्चिम और गढ़वाली धुन का मिश्रण है। इस गीत में ढोल-दमाऊं भी है तो गिटार की मधुर धुन को भी समाहित किया गया है। इस मौके पर अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष केके सेमवाल, हरीश भट्ट, कैलाश भट्ट और अनिल गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें