नारायणबगड़। बूंगा गांव में चल रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए लीग मैच में किमोली इलेवन ने कड़ाकोट इलेवन और कौब इलेवन ने आगर इलेवन को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। किमोली की टीम के कुलदीप और कौब की टीम के रविंद्र मैन ऑफ द मैच बने। वहीं मैदुनी गांव में थानसिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में देवा इलेवन चौखुटिया ने खेरालिंग खैनोली को 8 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मयंक पुरोहित, त्रिलोक सिंह तथा ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने किया। संवाद