फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खुशी का अंडर-16 राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम में हुआ चयन

Thu, 12 Feb 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग खुशी का अंडर - 16 वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए चयन - फोटो
विज्ञापन
खुशी का अंडर-16 राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम में हुआ चयन
विज्ञापन

- 21 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के गुप्तकाशी से नजदीकी गांव शेरसी की खिलाड़ी खुशी का चयन अंडर-16 राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्रपुर में आयोजित ट्रायल के दौरान शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए खुशी ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह मां आनंदमाई मैमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल की 10वीं की छात्रा हैं। उनके पिता धर्मेश नौटियाल ने बताया कि बचपन से ही खुशी की खेलों में गहरी रुचि रही है। रुद्रपुर ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब वह 21 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी जहां वह राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाएंगी। खुशी के चयन पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिपंस अमित मैखंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें