कपीरी विकास संघर्ष समिति की किमोली में हुई बैठक में खिलदेव रावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नीलम जुयाल, भगवान कंडवाल, विजय कुमार व मोहन खत्री को उपाध्यक्ष, महिपाल नेगी को महामंत्री, उत्तम तोपाल, राकेश नेगी व दर्शन कंडारी को मंत्री, पुष्कर रावत को कोषाध्यक्ष, गणेश लाल व रविन्द्र कंडारी को मीडिया प्रभारी चुन गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा के वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।