आदिबदरी रामलीला मैदान में आयोजित स्व0नारायण सिंह नेगी मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ?
- फोटो : KARNPRYAG
रामलीला मैदान में मंगलवार को स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के धर्म संस्कृति एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी ने किया। मैच में रंडोली की टीम ने टॉस जीतकर 12 ओवर में नौ विकेट पर 61 रन बनाए। जवाब में उतरी खाल की टीम ने सातवें ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैच ऑफ द मैच खाल टीम के कमलेश को दिया गया। इस दौरान आयोजक गोविंद नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख हिमेंद्र कुंवर, नवीन खंडूड़ी और ईश्वर नेगी आदि उपस्थित थे।