गोपेश्वर के केंद्रीय विद्यालय में निरीक्षण करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय की अध्यक्ष स्वाति एस भदौरिया ने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षण सत्र से केंद्रीय विद्यालय में 11वीं की कक्षा का शुभारंभ हो जाएगा।
उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय के उच्चीकरण प्रस्ताव को निदेशालय स्तर पर व्यक्तिगत रूप से देखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय भवन निर्माण शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द शुरू न करने पर अनुबंध निरस्त करने और दूसरी संस्था से अनुबंध कर विद्यालय भवन निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए अक्तूबर माह से 32 सीटर स्कूल बस का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी बीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, शिक्षक भारत भूषण, हयात सिंह, रूचिता भारती, युक्ता राठी, प्रमोद भट्ट, अभिभावक गोविंद राम पुरोहित, पूरन सिंह, गोविंद रावत, सोनिका, गणेशी देवी आदि मौजूद रहे।