कर्णप्रयाग। सरस्वती स्वायत्त सहकारिता समूह माईथान की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कस्तूरी देवी अध्यक्ष, सावित्री देवी कोषाध्यक्ष, सचिव गुड्डी देवी और दर्शनी देवी, मंजू देवी, हंसी देवी सहित नौ सदस्य चुने गए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने किया। बैठक में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर महिला सशक्तीकरण ब्लॉक अध्यक्ष राधा बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी राकेश सजवाण, जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर और अनिल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद