फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो अक्तूबर को होगा कश्यप समाज समिति का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज समिति हरिद्वार का 33वां सम्मेलन महर्षि कश्यप वाटिका निकट ऋषिकुल मैदान में दो अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी चल रही है। इसका उद्घाटन उपभोक्ता भंडार हरिद्वार की पूर्व डायरेक्टर सरिता कश्यप करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुखचंद कश्यप उत्तर प्रदेश व सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री नीरज कश्यप करेंगे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब सभी राज्यों से कश्यप समाज के गणमान्य लोग प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में अखिल भारतीय श्री कश्यप समाज समिति के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों व कश्यप समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें