देवाल। सोमवार को ओडर ग्राम पंचायत में प्रधान प्रेमा देवी की अध्यक्षता में महिला मंगल दल की बैठक हुई। बैठक में महिलाओं ने महिला मंगल दल का गठन कर काशी देवी को अध्यक्ष बनाया। इसके साथ ही रेशमी देवी कोषाध्यक्ष, दीपा देवी सचिव, रेणु देवी को उप सचिव बनाया गया। वही कविता, ममता, पुष्पा देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, लक्ष्मी देवी को सक्रिय सदस्य बनाया गया। बैठक में विमला देवी, चंद्रा देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, सूरज पयाल आदि मौजूद थे। संवाद