कर्णप्रयाग मे अलकनंदा और पिंडर नदियों के उफान पर आने से यूं डूबे संगम मे नव निर्मित घाट।
- फोटो : KARNPRYAG
चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, लंगासू सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा और पिंडर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कर्णप्रयाग में संगम पर तट की तलहटी तक नदियों का पानी आ गया है। जलस्तर बढ़ने से संगम पर गंगा जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थराली, देवाल, नारायणबगड़, लगगांव और बगोली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश आने से गदेरों में पानी बढ़ गया है, जिससे पिंडर नदी का पानी मटमैला हो गया है।