फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग ने भटोली को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनारायण क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कर्णप्रयाग एकादश ने भटोली की टीम को छह विकेट से हराया। रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का विधायक सुरेंद्र नेगी ने शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में कर्णप्रयाग की टीम ने टॉस जीता और भटोली की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवरों में भटोली के खिलाड़ी मात्र 59 रन ही बना सके। ऐसे में कर्णप्रयाग एकादश की टीम ने मैच जीत लिया। कर्णप्रयाग के सुमित मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुंवर, सचिव यशवंत भंडारी, गैंणा रावत, नारायण नेगी, नवीन, दीपक, अरुण, समीर, हेमेंद्र, विनोद, बृजेश और ललित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें