फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धनतेरस और दिवाली पर चमका कर्णप्रयाग का ऑटो बाजार

Wed, 30 Oct 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
258 से अधिक वाहन बिके, दोपहिया की भी डिमांड बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। दिवाली के त्योहार पर कर्णप्रयाग का ऑटोमोबाइल बाजार भी चमक उठा। धनतेरस पर और छोटी दिवाली पर लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की। नगर में दोपहिया और चौपहिया कुल 258 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई।
कर्णप्रयाग में चौपहिया वाहनों में विभिन्न कंपनियों के दो शोरूम हैं। धनतेरस के दिन यहां एक कंपनी ने 45 से अधिक तो दूसरे दिन 13 से अधिक वाहन बेचे। वहीं नगर के देवतोली, सुभाषनगर, राजनगर, प्रेमनगर, बहुगुणानगर में सात से अधिक दोपहिया वाहनों के शोरूम हैं। धनतेरस के अवसर पर 200 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की। एक चौपहिया वाहन कंपनी के टीम लीडर अनूप डिमरी ने बताया कि त्योहारी सीजन पर धनतेरस पर वाहनों की बिक्री में उछाल आता है। एक दोपहिया वाहनों के शोरूम संचालक भूपेंद्र रावत और रईश अहमद के अनुसार वाहनों की लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली थी।
विज्ञापन


-

गौचर में पुलिस ने किया पैदल मार्च
गौचर। नगर में शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस बल ने यहां पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दुकान से आगे बाहर सामान न लगाने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए भी निगरानी की गई। लोगों को आपसी सौहार्द से दीपावली पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। संवाद

दुकानों में रखा एक्सपायरी सामान नष्ट करवाया
कर्णप्रयाग। त्योहार को देखते हुए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान से एक्सपायरी मिठाई को मौके पर नष्ट करवाया गया। वहीं टीम ने आतिशबाजी और शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। टीम में एसडीएम संतोष कुमार पांडेय सहित पालिका और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। संवाद


-
फोटो
मिट्टी के दीये बने लोगों की पसंद
कर्णप्रयाग। दिवाली के त्योहार पर एक ओर जहां एलईडी लाईटें, लड़ियां, मोमबत्तियां बाजारों में उतरी हैं। वहीं दूसरी ओर मिट्टी के बने दीयों की भी बाजारों में खूब मांग है। लोग दीयों से अपने घरों काे रोशन करने के लिए अधिक संख्या में खरीदारी कर रहे हैं। इससे दीया विक्रेताओं में भी उत्साह है।
विज्ञापन

व्यापारी उमंग अग्रवाल और आकाश वर्मा का कहना है कि मिट्टी से बने छोटे और बड़े आकार के सभी दीये मौजूद हैं। साथ ही डिजाइनर दीये भी हैं। लोग अधिक संख्या में इसकी खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी दिनेश कुमार मित्तल ने बताया कि दीयों के लिए अलग से दुकान सजाई गई है। उमा माहेश्वर के महंत ऐश्वर्य नाथ महाराज ने बताया कि दीपावली पर आश्रम को दीयों से सजाया जाएगा। गृहणी पूजा दयाल ने कहा कि मिट्टी के दीये कम दामों में मिल जाते हैं। साथ ही एक बार उपयोग के बाद ये बाद में भी उपयोग में लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें