कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई है। यहां एक और लैब टेक्नीशियन मिलने से अस्पताल में खून सहित अन्य सैंपल की जांचों में तेजी आएगी। साथ ही लोगों को समय से जांच रिपोर्ट भी मिल पाएगी।
उपजिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के दो पद सृजित हैं लेकिन यहां लंबे समय से एक पद पर ही टेक्नीशियन की तैनाती थी। ऐसे में यहां जांच रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में 70 से अधिक लोग प्रतिदिन रक्त, बलगम आदि की जांचें करवाते हैं। कर्मियों की कमी के चलते सैंपलिंग और जांच रिपोर्ट में देरी लगती थी। कई बार सैंपल देने के लिए भी लोगों को लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता था। मगर अब एक और लैब टेक्नीशियन मिलने से जहां जांच रिपोर्ट में तेजी आएगी। वहीं जाचें भी अधिक हो सकेंगी। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित का कहना है कि अस्पताल के लिए एक और लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई है जो जल्द अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद