कर्णप्रयाग में भाजपा और कांग्रेस सहित 7 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/थराली/गैरसैंण/गौचर। सोमवार को निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले प्रत्याशियों ने देव दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिरों में पूजा की। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस ने बड़े नेताओं और समर्थकों के साथ तो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
सोमवार को नामांकन के लिए तहसील में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी रही। नामांकन से पहले भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने मंदिरों में मत्था टेका। इसके बाद कर्णप्रयाग में नपा अध्यक्ष के लिए भाजपा से गणेश शाह, कांग्रेस से रामदयाल, यूकेडी से पुष्कर जखेड़ा सहित अनिल कुमार, शिशुपाल लाल, बसंती देवी और अनीता देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। जबकि गौचर में भाजपा के अनिल नेगी, कांग्रेस के संदीप नेगी, निर्दलीय सुनील पंवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान भाजपा के प्रभारी बाचस्पति सेमवाल, कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, सुभाष चमोली, दिनेश डिमरी, प्रकाश शैली, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और महेश खंडूड़ी आदि शामिल थे। वहीं थराली में कांग्रेस की सुनीता रावत और बीजेपी की सुमन नेगी ने पर्चा दाखिल किया। दूसरी ओर गैरसैंण में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ममता नेगी, कांग्रेस के मोहन भंडारी, यूकेडी के पवन नेगी सहित निर्दलीय प्रत्याशी, कुंवर सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह और मनोज नेगी ने नामांकन किया। जबकि गौचर में भाजपा प्रत्याशी अनिल नेगी, कांग्रेस के संदीप नेगी और निर्दलीय सुनील पंवार ने भी नामांकन भरा।