फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

Fri, 16 Oct 2026 07:21 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

चमोली के कर्णप्रयाग में दो खच्चर संचालकों के बीच हुआ विवाद जानलेवा बन गया। सेमी गांव में हुई मारपीट में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 को संभाल सकते हैं कार्यभार, शासन स्तर पर तैयारियां शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में विवाद के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें