गौचर में मैडल और प्रमाण पत्र के साथ कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी । स्रोत- क्षेत्रीय युव
गौचर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत हुईं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में कर्णप्रयाग ब्लाॅक ओवर आल चैंपियन रहा। खेल मैदान में दस दिनों तक हुईं प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मंगलवार को हुई बालक वर्ग की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लाॅक प्रथम रहा। कबड्डी अंडर-17 में कर्णप्रयाग, अंडर-14 वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लाॅक प्रथम रहा। मुख्य अतिथि राशिसं के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने प्रतिभागी छात्रों को नकद धनराशि, प्रमाणपत्र और मेडल दिए। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, व्यायाम शिक्षक विनोद नेगी, जयकृत रावत, मुकेश नेगी, भरत नेगी, जयवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद