फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग और देवाल को मिले उप शिक्षा अधिकारी

Thu, 12 Nov 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग विकासखंड में लंबे समय से रिक्त चल रहे उप शिक्षा अधिकारी के पद पर किरन नेगी की नियुक्ति के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। अब तक यहां प्रभारी अधिकारियों के भरोसे कार्य चल रहा था। नियुक्ति से शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं देवाल विकासखंड में चेतना रावत को नया उप शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां तैनात योगेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण उत्तरकाशी के नौगांव कर दिया गया है। योगेंद्र प्रसाद के पास खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी था क्योंकि यह पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें