फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कारगिल के बलिदानी हिम्मत सिंह को किया याद

Thu, 25 Jul 2024 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर। हिम्मत सिंह नेगी इंटर कॉलेज बांसवाड़ा में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में बलिदानी हिम्मत सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नंदानगर ब्लॉक के जीआईसी बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में हिम्मत सिंह नेगी ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च न्यौछावर कर दिया था। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा महिला मंगल दल बांसवाड़ा, मोखतल्ला व कुंडी की ओर से देशभक्ति गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस साल की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। थराली विधायक के प्रतिनिधि व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह रावत ने विद्यालय के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि दौलत सिंह बिष्ट ने विद्यालय को चार कंप्यूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, देव सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधक नीरज सिंह के अलावा क्षेत्र के प्रतिनिधि, जनता व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें