फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग व आदिबदरी की मां नंदा को कैलास किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी पर्व पर कर्णप्रयाग व आदिबदरी के गांवों की मां नंदा को ससुराल के लिए विदा किया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर क्षेत्र की आराध्य मां नंदा देवी का आह्वान किया। इस दौरान नौटी, नैणी, रतूड़ा, खंडूड़ा आदि गांवों में देव उत्सव मनाया गया और मां नंदा से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

आदिबदरी के नौना गांव में पाती का आयोजन कर मां नंदा को फल, फूल, रोट, चूड़ा, ककड़ी, मुंगरी, अखरोट व शृंगार का सामान अर्पित कर कैलास के लिए विदा किया। भलसों तल्ला गांव में ग्रामीणों ने मां नंदा को ऋतु फल, सब्जी, अनाज चढ़ाया। सेम गांव में भी पाती की धूम रही। थापली ढ़मकर, जुलगढ, नगली, खाल, कुमखोडी गांवों में भी पाती पर ग्रामीणों ने मां नन्दा को दूध, दही, पकवान व ऋतु फलों का भोग लगाया।
जैंसाल गांव में कल पहुंचेगी मां नंदा की छतोली
पीपलकोटी। जैंसाल गांव में मां नंदा की छतोली 28 अगस्त को गांव के मंदिर पहुंचेगी। दशोली ब्लॉक के जैंसाल गांव के आशीष डंडरियाल और मयंक डंडरियाल माता को बुलाने के लिए ऋतु फल ककड़ी, मुंगरी और चूड़ियां आदि लेकर गए हैं। अष्टमी को नंदीकुंड में जात कर मां नंदा को बुलाया गया। 28 को नंदा की छतोली गांव के मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद 30 अगस्त को गांव में जागरों से मां नंदा को विदा किया जाएगा। इस साल यह उत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें