पोखरी (चमोली)। कांडई चंद्रशिला गांव में निगोमती नदी के लगातार कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी के कटाव से कई नाली कृषि और वन पंचायत की भूमि नष्ट हो चुकी है। लोगों का कहना है कि कुलना और घटधार तोक में कृषि भूमि व आवासीय मकानों की सुरक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्र में चेकडैम व सुरक्षा के उपाय किए जाएं। ग्राम प्रधान भगत भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं हुए तो भू-धंसाव गांव तक पहुंच सकता है। लिहाजा निगोमती नदी के दोनों ओर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं। संवाद