फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कल्पना और नीतू का मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ

Mon, 27 Apr 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कौशलम् एक्सपो का हुआ आयोजन, 20 विद्यालयों से शिक्षक-छात्र हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कौशलम् कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एक्सपो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनपद के 20 विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों और उद्यमी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और उनको बेचा भी। कौशलम् कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इस दौरान कल्पना और नीतू का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने किया। एक्सपो में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडलों का चयन किया गया। जीआईसी कुसरानी तल्ला की कल्पना और नीतू का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। जीजीआईसी गोपेश्वर की रिया और रिहानी तथा जीजीआईसी पोखरी की महक और प्रियंका के मॉडल को दूसरा स्थान मिला। जीआईसी कोठी चांदपुर के कशिश और सार्थक तथा जीआईसी गोंडा के रविंद्र और दीया के मॉडल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान निमिषा थपलियाल, वर्षा पुरोहित, धर्मेंद्र शौर्य, भावना शर्मा, संस्थान के समन्वयक राजेंद्र प्रसाद मैनपुरी, कौशल कार्यक्रम के जिला समन्वयक तेजेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें