फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दौड़ में अपने वर्ग में कलम सिंह बिष्ट रहे प्रथम

Mon, 20 Apr 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


देवाल। गढ़वाल स्काउट्स की ओर से आयोजित सूर्या देवभूमि चैलेंज-2 प्रतियोगिता के अपने वर्ग में मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1.25 लाख की नकद धनराशि जीती। हेलंग से शुरू 113 किमी अल्ट्रा ट्रेल रन का ऊखीमठ में समापन हुआ। प्रतियोगिता 18 से 20 अप्रैल आयोजित की गई।
विज्ञापन

गढ़वाल स्काउट्स के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 300 धावकों ने प्रतिभाग लिया। 40 से 50 आयु वर्ग में आयोजित दौड़ में मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक कलम बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले दिन 36 किमी, दूसरे दिन 38 व तीसरे दिन 39 किमी दौड़ हुई। अपने आयु वर्ग में कलम बिष्ट प्रथम रहे। कलम बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल राइफल के ले. जनरल ने उन्हें प्रमाणपत्र व 1.25 लाख की धनराशि दी। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, जिपंस उर्मिला बिष्ट, बलवीर राम, इंद्र सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष कमल गड़िया, सचिन परिहार, छात्र नेता विरेंद्र बिष्ट आदि ने उनकी जीत पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें