कर्णप्रयाग। पोखरी मोटर मार्ग पर सेमी ग्वाड़ के पास सड़क किनारे एक घायल काकड़ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने घायल काकड़ को उठाकर वन विभाग के सुपुर्द किया। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने घायल काकड़ का उपचार किया लेकिन उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने काकड़ का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया। उन्होंने बताया कि काकड़ कब और कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद