फोटो
कर्णप्रयाग। जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में शनिवार को वन्य पंचायत परामर्शदात्री का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कैलाश खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, बद्रीनाथ डीएफओ व नौ विकासखंडों जोशीमठ, दशोली, पोखरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल, नन्दानगर के ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। मौके पर भगवती सती, मुकेश ढोंडियाल, सरोजनी कुंवर, संजय नेगी, विनोद खंडूड़ी, सुशील ध्यानी, राकेश रतूडी, धनवंतरी रतूड़ी आदि थे। वहीं, चुनाव होने के बाद कैलाश खंडूड़ी का लंगासू में लोगों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे समस्याओं का निराकरण करने प्रयास करेंगे। संवाद