फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ की गार्गी बनीं वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 07 Mar 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। नगर की बेटी गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को बंगलूरू स्थित एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वह आधिकारिक रूप से भारतीय वायु सेना का हिस्सा बन गईं। इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान उनके पिता दिनेश उनियाल और माता पूनम उनियाल भी मौजूद रहे। सीमांत क्षेत्र की बेटी की इस उपलब्धि से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। गार्गी ने अपनी दसवीं और 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ज्योतिर्मठ से पूरी की, इसके बाद घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया। आगे चलकर उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में सफलता हासिल की। करीब एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद गार्गी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। उनके पिता दिनेश उनियाल एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें