बास्केटबाल एसोसिएशन चमोली की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
ज्योतिर्मठ। नगर के ज्योति विद्यालय खेल मैदान में रविवार को जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिका का फाइनल मुकाबला ज्योतिर्मठ की टीम ने जीता।
बास्केटबाल एसोसिएशन चमोली की ओर से नगर में पहली बार जिलास्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता थ्री बाइ थ्री के फार्मेट में खेली गई, जिसमें 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को ही प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें ज्योतिर्मठ और गेल्डीएटर्स (पीपलकोटी) के बीच मुकाबला हुआ। ज्योतिर्मठ ने गेल्डीएटर्स को हराकर खिताब अपने नाम कर दिया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ज्योति विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर सौम्या, कमलदीप त्रिपाठी, अनुज शाह, गंगा सिंह, अनुरुद्ध कवाण आदि मौजूद रहे।