जून 2025 में केदारघाटी में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया था। उस समय भी हादसे का कारण खराब मौसम बताया गया था। उसके बाद सरकार ने हेली सेवाओं की सुरक्षा और तकनीकी जांच के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने और समीक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। सरकार के स्तर से एसओपी बनाई गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसको लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत खराब मौसम, क्षमता से अधिक भार और उड़न मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एसओपी लागू की गई है। मगर इस एसओपी का ठीक से अनुपालन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद आखिर कैसे हेलीकॉप्टर एक के बाद एक उड़ान भरते रहे यह सवाल बना हुआ है। हालांकि हादसे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।