फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उच्चीकृत स्कूलों से शिक्षकों को हटाने पर जूहा शिक्षक संघ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल में उच्चीकृत हुए स्कूलों से जूनियर स्कूलों के शिक्षकों को हटाए जाने पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने यहां आयोजित बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर कार्यकारिणी का विस्तार किया और रूद्र सिंह राणा को जिला कार्यकारिणी के संरक्षक की जिम्मेदारी दी। रविवार को जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने अध्यापकों के समायोजन, वेतन विसंगति, कलस्टर योजना सहित कई अन्य समस्याओं पर चर्चा की। शिक्षकों ने कहा कि जीपीएफ प्रकरणों का भी लंबे समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। बैठक में जिलास्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक स्तर से अरविंद डिडोयाल, विनोद चंद्र, दिनेश जोशी, शंभू कुनियाल को नामित किया। बैठक में जिलाकोषाध्यक्ष सर्वेश्वर सिमल्टी ने आय व्यय का ब्योरा रखा। बैठक में मंजूषा पुंडीर, विक्रम गुसाईं, यशपाल बुटोला, दिनेश कप्रवाण, दिनेश नैनवाल, मनोज शाह, हरपाल बिष्ट, विक्रम चंद्रवाल, बैशाख सिंह, रणजीत गिरी, देवानंद रतूड़ी, प्रकाश बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें