पोखरी के जूहा स्कूल हरिशंकर के छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय अंत्याक्षरी में रहे प्रथम।
- फोटो : GOPESHWAR
जिला स्तरीय खेल स्पर्द्घा में पोखरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर की टीम ने अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ऊषा देवी, कुंवर सिंह चीौधरी, रघुवीर चौधरी, जसपाल लाल, मंजू देवी, शाकंबरी, शांति और कविता देवी ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी जताई। अंत्याक्षरी टीम में पल्लवी, तनुजा, मनदीप, राहुल ने प्रतिभाग किया।