फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित टेबल-टेनिस प्रतियोगिता की शनिवार को शुरुआत हो गई है। उद्घाटन मैच अंडर 11 गोपेश्वर और जोशीमठ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जोशीमठ की टीम विजेता रही। पहले दिन अंडर 11 के आठ मैच खेले हुए। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियाें में उत्साह का माहौल है। इसमें 60 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। हरेंद्र सिंह नेगी, लता झिंक्वाण, हेमा नयाल, दिव्या सती कैलखुरा, अंकुर डिमरी, प्रकाश सती आदि मौजूद रहे। रविवार को अंडर 15, 17, 19 और ओपन टीमों के मैच खेले जाएंगे। संवाद