फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदहाल स्थिति में पहुंचा जोशीमठ-नृसिंह मंदिर मार्ग

Sun, 09 Jul 2023 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। लगातार हो रही बारिश से जोशीमठ-नृसिंह मंदिर मार्ग बदहाल हो गया है। यहां सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बनी है। सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से पानी सड़क पर बह रहा है जिससे गड्ढे बन गए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले लोनिवि ने मार्ग के सुधारीकरण की बात कही थी लेकिन सड़क के रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात में इस मार्ग की स्थिति और भी खराब हो गई है। इधर, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा का कहना है कि सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर सड़क सुधारीकरण की योजना तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें