फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों की आवाजाही हुई ठप

Thu, 11 Feb 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग तीनों दिनों बाद भी नहीं खुल पाया है, जिससे क्षेत्र के 12 गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी तीन दिनों से पूर्ण रूप से बंद हो गई है।
विज्ञापन


हाईवे बंद होने के चलते ग्रामीणों को जोशीमठ आने के लिए करीब ढाई किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बीआरओ के मजदूर तीन दिनों से मार्ग खोलने में जुटे हैं, लेकिन वर्तमान तक हाईवे सुचारु नहीं हो पाया है।

जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग का इन दिनों चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। यहां तीन दिन पहले चट्टान टूटकर मोटर मार्ग पर गिर गई जिससे मार्ग का एक हिस्सा टूट गया।

मार्ग बंद हो जाने से घाटी रैंणी, जुगजुग, जुआ ग्वाड, लाता, सुराईथोटा, पैंग, मुरेंडा, तोलमा, महरगांव, सूकी, फाकती और लौंग के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मार्ग बंद होने से क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन


लाता गांव निवासी धन सिंह राणा का कहना है कि मार्ग बंद हो जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र मार्ग नहीं खुलता तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें