चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र नीती घाटी में चारों ओर बिछी बर्फ।
- फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र स्थित नीती घाटी में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से चारों ओर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जोशीमठ-मलारी हाईवे भी गमशाली से आगे बंद पड़ा है, जिससे सेना और आईटीबीपी के जवान अग्रिम चौकियों तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी नाप रहे हैं। नीती, गमशाली, बांपा और अन्य आसपास के गांव भी बर्फ से ढक गए हैं। हालांकि शीतकाल में ये गांव खाली रहते हैं। ब्यूरो