फोटो
कर्णप्रयाग। भाजयुमो ने नगर के कर्णमंदिर परिसर में युवाओं से संवाद के लिए चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने और जोड़ने का आह्वान किया गया। भाजयुमो चमोली की जिला महामंत्री कामनी टम्टा ने कहा कि गांवों में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जाए। कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी अहम होने वाली है। नगर मंडल अध्यक्ष अनूप रावत की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मनीष पुरोहित, प्रमोद नेगी, भुवन सिरस्वाल, विक्की रावत, अंकित रावत, सागर कुमार, मीनाक्षी बासकंडी आदि मौजूद रहे। संवाद