फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी जेठानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां खाल गांव में देवरानी की मौत का सदमा जेठानी बर्दाश्त नहीं कर सकी और वियोग में रोते बिलखते उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। खाल गांव निवासी स्व. पदम सिंह पैलू की पत्नी राधा देवी (84) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को निधन हो गया था। निधन की यह सूचना परिजनों द्वारा उनकी जेठानी बसंती देवी (86) को नहीं दी गई। इसी बीच करीब एक घंटे बाद बसंती देवी राधा देवी की तबियत पूछने के लिए उनके घर पहुंची तो देवरानी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उनके घर में रोते-बिलखते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोनों देवरानी-जेठानी की चिता सिमली में आटागाड व पिंडर के संगम पर एक साथ जली। इस दौरान खाल गांव के अलावा कुमखोड़ी, जुलगढ़, थालधार, आदिबदरी सहित कई गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें