फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ट्रांजिट हास्टल के कार्य में देरी पर जेई का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में चिकित्सा अधिकारियों और अन्य विभागीय स्टाफ के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट हास्टल का कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने लकट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत मिशन मोड में काम करें। अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने मनरेगा के तहत लंबित देनदारियों का भुगतान करने के साथ हर महीने लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक में अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें