फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे खनन में लगी जेसीबी सीज

Sun, 02 Apr 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने रविवार को कल्पगंगा में खनन कार्य में जुटी जेसीबी को सीज कर दिया है। हालांकि मौके पर खनन कारोबारी तो नहीं मिले, लेकिन जेसीबी को सीज कर तहसील में लाया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक अप्रैल को ‘अलकनंदा, कल्पगंगा और खवाला नदी पर में हो रहा खनन’ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील टीम ने उर्गम घाटी में कल्पगंगा में खनन कार्य का निरीक्षण किया। नदी किनारे एक जेसीबी खड़ी मिली। एसडीएम ने तत्काल जेसीबी को सीज करने के आदेश दिए। वहीं, अलकनंदा में भी बाजपुर के पास अवैध खनन किया जा रहा है।

यहां खनन कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि कल्पगंगा के किनारे जेसीबी खनन कार्य के लिए खड़ी की गई थी, क्योंकि यहां खनन के लिए कोई अनुमति पूर्व में नहीं ली गई थी। जेसीबी क्षेत्र में एक जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही कंपनी की थी। जेसीबी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें