फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क पर पलटी जेसीबी, यातायात हुआ अवरुद्ध

Tue, 30 Dec 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के सिमली-डिम्मर पुल पर पलटी जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप एक जेसीबी ट्रक में चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे सिमली-डिम्मर-सुमल्टा मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया। जेसीबी चालक प्रियांशु ने बताया कि मंगलवार को ऋषिकेश से जेसीबी को ट्रक में थराली ले जा रहे थे। रात को सिमली पहुंचने पर सिमली-डिम्मर झूला पुल के ढीले पड़े सपोर्ट वायर में जेसीबी न फंसे इसके लिए ट्रक से जेसीबी को उतार दिया गया। झूला पुल के पास सड़क को पार करने के बाद सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप हाईवे पर ट्रक में चढ़ाते समय जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस चौकी सिमली के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जेसीबी को हटाने के लिए क्रैन मंगाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें