एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मंगलवार को भी आपदा में लापता हुए लोगों की खोज में जुटे रहे। जवानों ने अलकनंदा नदी किनारे गौचर और कर्णप्रयाग के बीच दिनभर खोज अभियान जारी रखा। वहीं आपदा के तीन दिन बाद भी अलकनंदा में मटमैला पानी बह रहा है। नदी के किनारे मलबा, कीचड़ व लकड़ियों के ढेर लगे हैं और मछलियां सड़ रही हैं। एसडीआरएफ व पुलिस के जवान नदी किनारे लापता की खोज में जुटे हैं।