फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मिलन : रुद्रनाथ की डोली के आगमन पर गहराया विवाद

Mon, 12 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात, एसडीएम बोले-वार्ता कर निकालेंगे हल
ज्योतिर्मठ में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की शिकायत पर डीएम ने जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन को लेकर चल रहे विवाद का मुद्दा उठा। ग्वाड़ व कुजौं मेकोट क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से डोली लाने की बात कही। इस पर उपजिलाधिकारी चमोली राज कुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों से वार्ता कर आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही।
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 17 शिकायतों पर सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम रविग्राम, ज्योतिर्मठ निवासी वैभव सकलानी ने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने समिति गठित कर निर्माण कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम डुंगरी निवासी अर्जुन सिंह ने नल जल मित्र के रूप में किए गए कार्य का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। गोपेश्वर के मंदिर मार्ग निवासी शांता देवी ने मकान में पानी के रिसाव की समस्या रखी। इस पर नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें